छग : धान समिति केंद्रों पर छापा, 3429 बोरी धान जब्त (फोटो सहित)

कबीरधाम जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने बताया, “कबीरधाम जिले में 80 धान उपार्जन (धान खरीदी) केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी कार्यों की निगरानी की गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला स्तर पर राजस्व, खाद्य और मंडी अधिकरियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। इसके अलावा सभी समितियों में अलग से सुरक्षा और निगरानी समिति बनाई गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले के दूरस्थ और अंतिम धान समिति केंद्रों तक सतत निगरानी की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

उन्होंने बताया, “जब्त धान कोचिये (एजेंट) के माध्यम से भेजने की कोशिश की जा रही थी। इसी तरह कोसमन्दा में 211 बोरी धान की जब्ती बनाई गई है। बोड़ला और कवर्धा तहसील के रौचन में 151 बोरी धान और बिरकोना में 159 बोरी धान जब्त की गई है। यहां पुराने धान को बेचने की कोशिश की जा रही थी। सहसपुर लोहरा के गैंदपुर में 140 बोरी धान ट्रैक्टर सहित जब्त किया गया है।”

अधिकारियों ने बताया कि गैंदपुर में जब्त धान पड़ोसी जिला बेमेतरा से अवैध परिवहन कर कबीरधाम जिला लाया जा रहा था। इसके अलावा बाजार चारभाठा और हथलेवा में टीम की ओर से औचक निरीक्षण किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493