छग : नक्सलियों के आईडी विस्फोट में 2 जवान घायल

गढ़चिरोली के एएसपी महेश्वर रेड्डी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कोरची तहसील के पनकाभट्टी के जगंल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारूदी विस्फोट कर जवानों को निशना बनाया। इस घटना में पुलिस का एक जवान व एक अफसर घायल हुआ है। नक्सलियों ने हमला उस वक्त किया, जब जवान तलाशी अभियान पर निकले थे।

उन्होंने जानकारी दी किए 33 बारूदी सुरंग विस्फोट में जख्मी दोनों जवानों- अतुल तावड़े और राजेश चाबर को नागपुर भेजा गया है। वहां के एक अस्पताल में घायल जवानों का उपचार चल रहा है। पुलिस अफसरों के मुताबिक, दोनों की हालत अभी खतरे से बाहर है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। बीते कुछ दिनों से माओवादियों ने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी गतिविधियां तेज कर दी है।

रविवार को गढ़चिरोली जिले में ही साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर भी नक्सलियों ने हमला कर दिया था। पहले माओवादियों ने जवान पर गोली चलाई और जब गोली नहीं चली तो चाकू से हमला कर फरार हो गए। इस हादसे में जख्मी जवान को भी नागपुर रेफर किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493