बांदे थाना प्रभारी अमोल खलखो ने कहा कि इरपानार में बुधवार देर रात नक्सलियों ने अजीत पोद्दार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के सीने में गोली मारी गई है। घटना में कितने नक्सली शामिल थे, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि नक्सली युवक पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगा रहे थे। फिलहाल युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
dharmpath.com dharmpath