छग : नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों की हत्या कर शव सड़क पर फेंके

कांकेर पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया कि कसनसूर गांव में नक्सलियों ने सोमवार को देर रात मुखबिरी के शक में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए तीनों ग्रामीणों की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।

नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पर्चा और बैनर लगाया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पिछले साल 40 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस को इनकी खबर इन्हीं ग्रामीणों ने दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493