छग : नक्सलियों से मुठभेड़ में जवान शहीद

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने एक जवान के शहीद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आमदई घाट कैम्प से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं जिला पुलिस बल का संयुक्त दस्ता गश्त के लिए रवाना हुआ था। जंगल से गुजरते समय घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में संयुक्त दस्ते ने भी गोलीबारी की। दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी लगभग एक घंटे चली। इसी दौरान छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल का एक जवान अश्वनी राजपूत शहीद हो गया। इसके बाद नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों की तलाश में पुलिस पार्टी संभावित ठिकानों की ओर रवाना कर दी गई है। साथ ही जंगल में गश्त और तेज कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493