बस्तर के आईजी एस.आर.पी. कल्लूरी एवं सुकमा एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि नक्सलियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की संयुक्त पार्टी ग्राम केरलापाल, कोयाबेकूर, फुलबगड़ी की ओर रवाना की गई थी। गश्त सर्चिग के दौरान केरलापाल-कोयाबकूर के मध्य पुलिस पार्टी को देखकर 1 संदिग्ध व्यक्ति भागने-छिपने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम पोड़ियम मुया पिता पोड़ियम भीमा (26 वर्ष) ग्राम इत्तापारा थाना फुलबगड़ी का निवासी होना बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके थैले से 1 नग डेटोनेटर, 2 नग विस्फोटक पदार्थ मिश्रण भरा ट्यूब, 1 नग बंडा मिला।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में दिसंबर 2012 में ग्राम पंचायत पोंगाभेजी उप चुनाव के दौरान मतदान दल, पुलिस पार्टी पर फायरिंग, पंचायत चुनाव के दौरान मतपेटी लूट एवं थाना गादीरास के बड़ेसेट्टी पंचायत चुनाव के दौरान मतपेटी लूट गंधारपारा पंचायत के दौरान मतपेटी लूट ग्राम गडगड़ में पुलिस पार्टी पर हमला के प्रकरण में संलिप्त होना बताया।
पोड़ियम नक्सलियों के उग्र संगठन डीएकेएमएस अध्यक्ष ग्राम इत्तापारा था तथा क्षेत्र के लोगों को आतंकित कर रखा था।
dharmpath.com dharmpath