जगदलपुर, 23 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और नक्सलियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सल डिप्टी कमांडर मारा गया।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डीआरजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में कटेकल्याण एरिया के डिप्टी कमांडर सुखराम को पुलिस ने मार गिराया है। उसके पास से राइफल, टिफिन बम, नक्सली पर्चे और अन्य सामान बरामद किया गया है।
dharmpath.com dharmpath