डॉ. सिंह ने वहां कुसुम के पेड़ के नीचे अपनी चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर लगभग तीन करोड़ रुपये की सौगात दी। इससे ग्रामीणों की सड़क, सामुदायिक भवन, कुआं, बिजली आदि की समस्याएं दूर हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अबूझमाड़ के 53 गावों में जल्द बिजली पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
चौपाल में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से गांवों में देवगुड़ियों के निर्माण के लिए मदद मांगी। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर अबूझमाड़ के 50 गांवों में देवगुड़ी निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने ग्राम कोहकामेटा में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण, ग्राम कुंदला से कोहकामेटा तक 12 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की मंजूरी दी। उन्होंने कोहकामेटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण और डॉक्टर तथा नर्सों के लिए ट्रांजिस्ट हॉस्टल निर्माण के लिए 56 लाख रुपये मंजूर किए तथा सामुदायिक भवन निर्माण की भी स्वीकृति दी।
उन्होंने कोहकामेटा में मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत बासिंग, कोहकामेटा, कोंदला और ग्राम पंचायत सोनपुर में मनरेगा के तहत दस-दस कुओं के निर्माण की मंजूरी दी।
लोक सुराज अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव विवेक ढांड और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
dharmpath.com dharmpath