नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा, “रविवार को ग्राम ताड़नार की गश्त सर्चिग के दौरान टीम को देखकर एक व्यक्ति छिपने का प्रयास कर रहा था। पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बुधरो वट्टी (35) (कोटेनार जनताना सरकार का सदस्य) बताया। बुधरो वर्ष 2017 में कोड़कानार से आकुड़ जंगल की पहाड़ी के पास पुलिस पार्टी पर हमले की घटना में शामिल था। थाना नारायणपुर लाकर उसे गिरफ्तार किया गया।”
उन्होंने बताया, “गिरफ्तार नक्सली बुधरो को आठ वर्ष पहले कोटेनार जनताना सरकार के अध्यक्ष धनीराम ने संगठन में शामिल किया था। नक्सली कमांडर डोसेल, रनिता, रत्ती उर्फ बुधराम के गांव में आने पर बुधरो वट्टी सहयोग करता था। वह नक्सलियों की बैठक के लिए ग्रामीणों को एकत्र करना, नक्सलियों को पुलिस के आने की सूचना देना, नक्सली संगठन का प्रचार-प्रसार करने का काम करता था।”
dharmpath.com dharmpath