छग : पति ने ही की थी नविवाहिता की हत्या

थाना प्रभारी मंजूलता राठौर के मुताबिक, शनिवार शाम पांच बजे एक महिला की लाश फोकटपारा के एक मकान में मिली। पूछताछ में महिला का नाम जबीन खान और उसके पति का नाम लोकेश साहू उर्फ इमरान खान मालूम हुआ।

राठौर ने कहा कि मृतका के पति ने थाने में शाम को जानकारी दी कि वह मौदहपारा मस्जिद गया हुआ था। शाम चार बजे जब वह घर पहुंचा, तो घर का दरवाजा खुला था और उसकी पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। महिला की हत्या चुनरी से गला घोंटने के कारण हुई है। उसके गले पर निशान मिले हैं।

रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के चेहरे पर नाखून से खरोंच के निशान मिले हैं, जो हत्या के वक्त हाथा-पाई के दौरान आए थे। साथ ही पड़ोसियों ने इनके बीच आपसी विवाद की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493