छग : पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को अलॉट हुआ बंगला

पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से बंगला नहीं खाली किए जाने को लेकर भी प्रदेश की राजनीति में हलचल कुछ दिनों से मची रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां तक कह दिया था कि हम तो कहीं भी रह कर काम कर सकते हैं।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पूर्व डीजीपी संत कुमार पासवान का बंगला दिया गया है। वे अब सिविल लाइंस में सीएम हाउस के गेट नंबर-2 के सामने वाला ई-1 बंगले में रहेंगे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के कारणों को लेकर रमन सिंह को यह बंगला अलॉट किया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले रमन सिंह ने इस बंगले का निरीक्षण किया था।

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ पूर्व मंत्रियों और विधायकों को बंगला खाली करने का फरमान जारी कर दिया गया है। मंत्री और विधायकों के नए बंगलों में शिफ्ट होने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को लंबे इंतजार के बाद बंगला अलॉट कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493