छग : पूर्व सांसद व कवि पवन दीवान की हालत गंभीर

डॉक्टरों का कहना है कि दीवान कोमा में हैं। उनके शरीर के सभी अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहे हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जाता है कि संत दीवान बुधवार को अपने गृहग्राम किरवई स्थित निवास में बेहोश हो गए थे। जहां रात 3 बजे उन्हें रायपुर के एमएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें ब्रेन हेमरेज व लकवा हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूर्व लोकसभा सांसद और प्रदेश के लोकप्रिय संत कवि पवन दीवान के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने यहां एमएमआई अस्पताल प्रबंधन से दीवान का बेहतर से बेहतर इलाज करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवान के इलाज में राज्य शासन हरसंभव सहयोग देगा। उन्होंने दीवान के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। दीवान तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में जेलमंत्री भी रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493