पंडरी थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया, “पंडरी के आदर्श नगर में रहने वाले रिखीराम पटेल (65) बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी थे। मंगलवार रात संजू ने पिता से पैसे मांगे। पिता के इंकार करने पर उसने पिता पर ईंट से हमला कर दिया।”
उन्होंने कहा, “रिखीराम हर महीने संजू को सात-आठ हजार रुपये देता था, पर संजू को यह मंजूर नहीं था। उसने पिता से हर महीने 30 हजार जेब खर्च चाहता था। पॉकेटमनी का यह विवाद बाप-बेटे के बीच कई महीनों से चल रहा था।”
उन्होंने कहा, “मंगलवार रात शराब के नशे में धुत संजू ने पिता से मारपीट करते हुए सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे रिखीराम वहीं गिर पड़ा। रिखीराम को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजू शादीशुदा है और कुछ काम नहीं करता। वह हर महीने पिता के पैसों पर निर्भर रहता था। मृतक के घर के पास ही उसकी कई दुकान थी, जिसे उसने किराए पर दे रखा था।”
dharmpath.com dharmpath