सुकमा एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि चिंतागुफा थाने से बुरकापाल के मध्य सड़क निर्माण कार्य चल रहा है।
सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान बुधवार सुबह सड़क से अवरोध हटाने के लिए रवाना हुए थे। ग्राम बुरकापाल के समीप जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम में पैर पड़ने पर विस्फोट हो गया। धमाके में सीआरपीएफ की 75वीं बटालियन के तीन जवान मामूली रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
dharmpath.com dharmpath