आठ अप्रैल को पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत स्नो व्हाइट बार उरला के पास खेत में अवैध रूप से शराब छुपाकर रखने की सूचना मिलने पर पुलिस ने 2,788 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया था। साथ ही नौ अप्रैल को हेमंत साइकल स्टोर्स उरला के बगल में स्थित मकान में 193 पेटी अंग्रेजी शराब व 160 पेटी बीयर जब्त किया था।
नौ अप्रैल को श्रीराम पैलेस उरला के पीछे गोदामनुमा मकान में एक पेटी शराब जब्ती की कार्रवाई की गई थी। आरोपियों की विवेचना में मोहन नगर निवासी राजेश सिंह का नाम सामने आया था।
आईजी काबरा ने बताया, “आरोपी के फरार हो जाने पर उसकी सूचना देने और गिरफ्तारी में मदद करने के लिए 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है। इसी तरह नौ अप्रैल को उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय सिंह के पत्थर खदान में अवैध रूप से शराब छुपाकर रखने की सूचना मिलने पर 694 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी।”
आईजी ने बताया कि दीपक नगर निवासी संजय बिहारी की भी तलाश पुलिस को है। दोनों की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने पर 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath