एएसपी (सिटी) विजय अग्रवाल ने बताया कि गांधीनगर (गुजरात) के जगदीश कुमार पटेल (32), मुंबई के राशिद अली खान (28) और मेहसाणा (गुजरात) के अरविंद चौहान (27) को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से 1 लाख 62 हजार की नगदी, कैमरे के डीवीआर की हार्ड डिस्क और 4 नग मोबाइल जब्त किया गया है। इसके अलावा वारदात में शामिल अन्य आरोपी लखनऊ के विपिन सिंह व सुमीत मिश्रा, अजय सिंह और मेहसाणा के जिगनेश उर्फ जितेंद्र फरार हो गए।
अग्रवाल ने बताया कि ठगी का पता लगने के बाद पंकज पटेल ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज से आरोपियों के हुलिए के आधार पर पता चला कि आरोपी रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में रुके थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने होटल से आरोपियों के संबंध में जानकारी इकठ्ठा की।
आरोपियों के पहचानपत्र के आधार पर उनका मुंबई, गुजरात और लखनऊ का पता पुलिस को मिला। इसके बाद एक टीम मुंबई के लिए रवाना की गई। पुलिस ने मलाड से राशिद को पकड़ा और उससे रायपुर आने के बारे में कड़ाई से पूछताछ की गई। राशिद ने आरोपी जगदीश के बारे में पुलिस को बताया।
पुलिस ने राशिद और जगदीश को रायपुर गंज थाना लाकर पूछताछ की । आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रायपुर में रहने वाले उनके साथी अरविंद से संपर्क किया और ठगी की योजना बनाई।
dharmpath.com dharmpath