छग : बस अनियंत्रित होकर पलटी, 16 घायल (फोटो सहित)

गरियाबंद, 1 दिसम्बर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 16 यात्री घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 19 यात्री सवार थे। सभी घायलों को इलाज के लिए मैनपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जुगाड़ थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अन्य राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस ने बताया कि नेशनल हाइवे-130 सी के तोरेंगा मोड़ के पास बस मोड़ पर ट्रक को साइड देते वक्त अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में 16 यात्री घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है। न्यू बस कंपनी की बस सुबह 7 बजे देवभोग से 19 यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर निकली थी।

फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493