छग : बस खाई में गिरी, 2 की मौत (फोटो सहित)

जगदलपुर, 21 दिसम्बर (आईएएनएस/वीएनएस)। कोडेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदलपुर से भोपालपट्टनम की ओर जा रही एक बस बास्तानार घाट के अंधे मोड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद है। कोडेनार थाना प्रभारी दिलेश्वर चन्द्रवंशी ने घटना की पुष्टि की है।

थाना प्रभारी ने कहा कि, शुक्रवार सुबह 5:30 बजे शिवम ट्रैवल्स की बस जगदलपुर से भोपालपट्टनम की ओर जा रही थी। बस बास्तानार घाट में अंधे मोड़ पर पलट गई। इस दौरान बस में सवार सात लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बस का ड्राइवर हबीद और कंडक्टर घटना के बाद मौके से फरार हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर विवेचना कर रही है।

इससे पूर्व भी बास्तानार घाट के इस अंधे मोड़ पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस अंधे मोड़ पर केवल एक पतला सा डिवाइडर बनाया गया है। कुछ माह पूर्व ही महेंद्रा ट्रेवल्स की बस भी इसी जगह पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। तब वह डिवाइडर टूट गया था। समय रहते यदि इस डिवाइडर को सुधार लिया जाता तो इस घटना को टाला जा सकता था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493