दन्तेवाड़ा के एएसपी(नक्सल) जीएस बघेल ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के बारसुर थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से माओवादियों के होने की सूचना मिल रही थी। जिसके लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ), केन्द्रीय रिजर्व बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस बल के जवानों को नक्सलियों की खोज के लिए मंगलवार शाम को रवाना किया था लेकिन नक्सली घने जंगल की आड़ में रात भर छिपते रहे।
अंतत: बुधवार सुबह लगभग 11 बजे जवानों ने मुठभेड़ की सूचना आलाअधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसपी कमलोचन कश्यप मौके के लिए पूरी टीम के साथ रवाना हुए। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ बारसुर थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के किनारे कीडेर के जंगलों में चल रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि एसपी कमलोचन कश्यप अब तक मौके पर हैं और अभी तक नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। जिला पुलिस बल के एक जवान को गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जगदलुपर के महारानी अस्पताल भेजा गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर स्थानांतरित कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath