सुकमा जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) संतोष सिंह ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षाबल के 217 बटालियन के कोबरा के जवान कोंटा स्थित अपने कैम्प से बंडा गांव की ओर जा रहे थे, रास्ते में जवानों को नक्सलियों का एक पर्चा नजर आया, पर्चे को निकालने की कोशिश में नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया, जिसमें डिप्टी कमांडेंट प्रभात त्रिपाठी व श्रीनिवास तथा हेट कांस्टेबल राघवन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को आंध्रप्रदेश के भद्राचलम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath