भिलाई नगर थाना प्रभारी निरीक्षक एलेक्जेंडर किरो ने बताया, “घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों से हुई प्रारंभिक पूछताछ में भी कोई खास जानकारी नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है। महिला अभी कोमा में है।”
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है। बीएसएफ जवान मुरली राव कोलकाता में पदस्थ हैं। उनकी पत्नी के. श्रीलक्ष्मी (35) दो बच्चों व सास-ससुर के साथ भिलाई में रहती हैं।
शुक्रवार को दोपहर में जब उनके सास-ससुर अपने कमरे में आराम कर रहे थे, तभी उन्हें बहू के कमरे से धमाके की आवाज सुनाई दी। कमरे में जाकर देखा तो बहू खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। पास ही पति के नाम से जारी लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी हुई थी।
परिजन पड़ोसियों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि के. श्रीलक्ष्मी द्वारा खुद पर चलाई गोली सिर को पार करते हुए निकल गई, खून अधिक बहने से स्थिति नाजुक है।
dharmpath.com dharmpath