छग : महारानी जया ने तोड़ा 121 साल का रिकार्ड

रायपुर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। क्षत्रियों के सबसे पुराने संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के जशपुर राजघराने की महारानी जया सिंह जूदेव को बनाया गया है। 121 साल में अब तक इस संगठन के सारे महत्वपूर्ण पद राजस्थान के क्षत्रियों को ही दिए जाते रहे हैं।

यह पहला मौका है, जब महारानी जया सिंह जूदेव को यह महत्वपूर्ण पद दिया गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष संध्या सिंह ने रविवार को यूनियन क्लब में पत्रकारों को बताया कि महारानी जया सिंह जूदेव के सामाजिक कार्यों को देखते हुए संगठन के वरिष्ठ लोगों ने ये निर्णय लिया। महाराज विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने इसके लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

यूनियन क्लब के सभागार में महारानी जया सिंह जूदेव ने इसको छत्तीसगढ़ की 2.55 करोड़ जनता का सम्मान बताया है। उन्होंने कहा, “प्रदेश की आन के लिए अगर मुझे अपनी जान भी कुर्बान करनी पड़ी तो मैं पीछे नहीं रहूंगी। महारानी जया सिंह जूदेव को इस जिम्मेदारी के मिलने से प्रदेश का मान बढ़ा है।”

महारानी जया सिंह जूदेव ने कहा कि वह पूरे देश का दौरा करेंगी और क्षत्रिय समाज की नारी शक्ति को संगठन से जोड़ेंगी। संगठन की मजबूती के लिए पूरे प्राणपण से प्रयास करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493