पुलिस उपाधीक्षक ज्योति सिंह ने बुधवार को घटना की पुष्टि की।
एसडीओपी तेजराम के अनुसार, किसान विजय कुमार अंचल के परिवार ने बताया कि उसके ऊपर करीब दो लाख रुपये कर्ज था और वह पिछले काफी दिनों से परेशान चल रहा था। ये रुपये उसने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिए थे।
तेजराम ने कहा, “घटना फास्टरपुर थाने के शुक्लाभाठा की है। मृतक के परिजनों के अनुसार, इस साल पर्याप्त बारिश नहीं होने से पूरी फसल बर्बाद हो गई और यही बात मृतक को परेशान कर रही थी, और उसने आत्महत्या कर ली।”
dharmpath.com dharmpath