मुख्यमंत्री ने बस में सवार अशक्तजनों से बातचीत की। बस को पर्यटन मंत्री दयालदास बघेल और पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई। पर्यटन मंडल के अध्यक्ष संतोष बाफना, पर्यटन एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव संतोष मिश्रा तथा पर्यटन विभाग के महाप्रबंधक संजय सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में रमन जन पर्यटन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। गुप्ता ने बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में देश की यह पहली अनूठी पर्यटन योजना है। यह योजना प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर से 30 जनवरी एवं 1 मई से 30 जून तक चलाई जाएगी। इसके तहत ‘हमर राजधानी दर्शन’ में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सुबह 9 बजे 200 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क पर पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
इसी तरह प्रत्येक सोमवार को सिरपुर, गिरौदपुरी एवं बारनवापारा अभयारण्य (700 रुपये प्रति व्यक्ति), प्रत्येक मंगलवार को 900 रुपये शुल्क के साथ चित्रकोट, तीरथगढ़ एवं अन्य पर्यटन स्थल और प्रत्येक शुक्रवार को 500 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क के साथ ताला, मल्हार, शिवरीनारायण एवं रतनपुर का भ्रमण कराया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath