छग : मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बंसल का एमआईटी में चयन (फोटो सहित)

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंसल ने कठिन स्पर्धा के बीच इस प्रतिष्ठित संस्थान के लिए चयनित होकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने बंसल को एक प्रतिभावान और कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि हमेशा उनमें कुछ नया करने की रचनात्मक सोच रहती है।

डॉ. सिंह ने कहा कि एमआईटी में अध्ययन उनके कैरियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा और इस दौरान वे जो कुछ भी सीखेंगे, उसका लाभ छत्तीसगढ़ प्रदेश को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कवर्धा, रायगढ़ और राजनांदगांव में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में बंसल की कार्यशैली की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह ने कहा कि बंसल ने हर चुनौती को स्वीकार किया और कार्य को कुशलता के साथ पूर्ण किया। उनकी विशेषता है किए वे हमेशा उत्साह के साथ कार्य करने के लिए तत्पर रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493