छग : मुख्यमंत्री निवास में इस हफ्ते ‘जनदर्शन’ नहीं

रायपुर, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के रायपुर निवास पर साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ नहीं होगा। मुख्यमंत्री 30 दिसंबर से तीन दिन के लिए मुंबई, शिरडी और त्रयंबकेश्वर के दौरे पर रहेंगे।

डॉ. सिंह 30 दिसंबर को रायपुर से अपराह्न् 3.10 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.55 बजे मुंबई पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री अगले दिन 31 दिसंबर को मुंबई में निवेशकों के साथ मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री मुंबई में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन एक जनवरी, 2016 को मुंबई से सवेरे 10 बजे हेलीकॉप्टर से महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ शिरडी पहुंचेंगे और वहां मंदिर में दर्शन के बाद शिरडी ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे नासिक जिले के प्रसिद्ध तीर्थ त्रयंबकेश्वर पहुंचेंगे और वहां मंदिर में दर्शन के बाद शाम 4.30 बजे मुंबई लौट आएंगे। डॉ. सिंह मुंबई में शाम सात बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से सौजन्य मुलाकात करने के बाद मुंबई में रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री अगले दिन 2 जनवरी को मुंबई में सवेरे 10 बजे साहित्य सत्कार समारोह समिति द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में शामिल होने के बाद नियमित विमान द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। डॉ. सिंह अपराह्न् 2.35 बजे रायपुर लौट आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493