छग : मुख्यमंत्री ने किया 13 विकास कार्यो का लोकार्पण (फोटो सहित)

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 तक छत्तीसगढ़ और देश महंगाई, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद-आतंकवाद, जातिवाद और सम्प्रदायवाद से मुक्त होगा। सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। रायगढ़ विकसित हुआ है। आने वाले दिनों में रायगढ़ के साथ ही पूरे प्रदेश के सभी पारा, टोला, मजरा में बिजली पानी की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10 हजार पंचायत और 20 हजार गावों को आने वाले डेढ़ साल में टेलीफोन कनेक्टिविटी से जोड़ दिया जाएगा। एक-एक गांव में टेलीफोन कनेक्शन होगा। हर ग्राम पंचायत में मोबाइल नेटवर्क होगा। छत्तीसगढ़ के 50 लाख लोगों को मुफ्त स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। 14 वर्षों में छत्तीसगढ़ विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंच गया है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 2022 में छत्तीसगढ़ बहुत आगे होगा।

मुख्यमंत्री ने भाषण के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने काम करके दिखाया है। कांग्रेस ने कभी किसानों को बोनस नहीं दिया, हर बार किसानों के लिए भाजपा ने ही काम किया है।

किसानों को बोनस के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 13 लाख किसानों को 21 सौ करोड़ रुपये बोनस दिए जा रहे हैं, जिसमें रायगढ़ के किसानों को 180 करोड़ रुपये मिलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493