छग : मुख्य सचिव ने ली बच्चों की क्लास (फोटो सहित)

रायपुर, 2 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के द्वितीय चरण के तहत मुख्य सचिव अजय सिंह शुक्रवार को रायपुर जिले के पूर्व माध्यमिक शाला सिवनी (आरंग) पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों से उनके विषयों सहित सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे और सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर कलेक्टर ओ.पी.चौधरी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलेश क्षीरसागर भी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव सिंह ने बच्चों से स्कूल में गठित बाल संसद के कार्यो और विद्यालय में संचालित स्वच्छता गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। सिंह ने बच्चों से पूछा कि वे भविष्य में वे क्या बनाना चाहते हैं, जिस पर बच्चों ने कहा कि वो शिक्षक, डॉक्टर और इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

मुख्य सचिव ने स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषकर नेत्र परीक्षण के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने बच्चों से उनके पर्यटन स्थलों की भी जानकारी ली और उन्हें नया रायपुर स्थित 3डी इमरसिव डोम का भ्रमण कराने को भी कहा।

मुख्य सचिव सिंह ने इस दौरान स्कूल में मध्यान्ह भोजन कक्ष का भी निरीक्षण किया और वहां बन रहे भोजन को चखकर भी देखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493