छग : मोदी-रियो टिंटो मामले पर सदन में हंगामा, 30 विधायक निलंबित

कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा में कहा कि नीरव मोदी की साझेदार कंपनी को छत्तीसगढ़ में निवेश का न्यौता दिया गया था। मुख्यमंत्री ने रियो टिंटो को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रण दिया था।

कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल ने कहा, “यह कंपनी पहले ही ब्लैक लिस्टेड हो चुकी है। रियो टिंटो नीरव मोदी की साझेदार कंपनी है। रियो टिंटो को 2004 में सर्वेक्षण की अनुमति दी गई थी। अब दोबारा निवेश के नाम पर कंपनी को आमंत्रण दिया जा रहा है।”

कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव की मांग को विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने अस्वीकार कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि काल्पनिक मुद्दों पर स्थगन नहीं लाया जाता। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई तब भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। विधायक हंगामा करते हुए सदन के बीचोबीच पहुंच गए। विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे 30 विधायकों को दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक के लिए निलंबित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493