Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » छग : युवा महोत्सव 12 से, जुटेंगे 20 राज्यों के 6 हजार युवा

छग : युवा महोत्सव 12 से, जुटेंगे 20 राज्यों के 6 हजार युवा

स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) पर शुरू होने की वजह से इस महोत्सव को स्वामी विवेकानंद को समर्पित किया गया है। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केन्द्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, जहां कश्मीर से कन्या कुमारी तक की सांस्कृतिक छटा देखने को मिलेगी। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, दादर नगर हवेली, दमन एवं दीव, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैण्ड, ओड़ीसा, पाण्डिचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडू, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड राज्य के युवा शामिल होंगे। इस महोत्सव में 18 सांस्कृतिक विधाओं में युवाओं के बीच मुकाबला होगा।

इसमें लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, कर्नाटक संगीत, हिन्दुस्तानी शास्त्री संगीत, तात्कालिक भाषण, हारमोनियम वादन, मृदंगम वादन, बांसुरी वादन, वीणा वादन, सितार वादन, गिटार वादन, तबला वादन, मणिपुरी नृत्य, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी नृत्य, कत्थक नृत्य तथा ओड़िसी नृत्य शामिल हैं। इसके अलावा सभी राज्य अपने राज्य की लोक कला, लोकनृत्य और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। युवा कृति, फूडफेस्टिवल, यंग आर्टिस्ट कैम्प और साहसिक खेलों का भी आयोजन होगा। शाम के समय विशेष सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा, जहां ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा महोत्सव के दौरान एकांकी नाटक सत्य सांई हास्पिटल के आडिटोरियम में, लोकनृत्य ट्रीपल आईटी के आडिटोरियम में, लोकगीत और शास्त्री नृत्य कृषि विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में, शास्त्रीवादन हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में और शास्त्री गायन एवं तत्कालीक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन निमोरा स्थित पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान के आडिटोरियम में आयोजित किए गए हैं। महोत्सव का शुभारंभ और समापन नया रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में होगा।

मुख्य आयोजन स्थल राज्योत्सव परिसर में स्कील डेव्हलपमेंट कार्यशाला, अट्रेक्शन व्याख्यान, एन.एस.एस. के कार्यक्रम, सुविचार एवं यूथ कन्वेन्सन, नेहरू युवा केन्द्र के युवा कृति, यंग आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*स्ट कैम्प, फूड फेस्टिवल और साहसिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। गैर प्रतियोगी कार्यक्रम और प्रदर्शन रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव और बूढ़ातालाब में आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा प्रतिभागियों को ठहरने की व्यवस्था नया रायपुर के सेक्टर-29 में की जा रही है।

छग : युवा महोत्सव 12 से, जुटेंगे 20 राज्यों के 6 हजार युवा Reviewed by on . स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) पर शुरू होने की वजह से इस महोत्सव को स्वामी विवेकानंद को समर्पित किया गया है। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के युवा का स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) पर शुरू होने की वजह से इस महोत्सव को स्वामी विवेकानंद को समर्पित किया गया है। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के युवा का Rating:
scroll to top