प्रदेश में लोक सुराज अभियान के तीसरे चरण के दौरान मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। वह सुराज अभियान में गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं।
रमन सिंह लोक सुराज अभियान के तीसरे चरण के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य के नक्सल हिंसा से पीड़ित बीजापुर जिले में रुके थे। उन्होंने दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की समीक्षा बैठक लेने के बाद रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह रवाना होते ही सड़क मार्ग से इस विद्यालय में अचानक पहुंचे।
उनके साथ वनमंत्री और स्थानीय विधायक महेश गागड़ा भी थे। डॉ. रमन सिंह ने बच्चों की पाठ्य पुस्तकों को भी देखा। उन्होंने जिलाधिकारी से जिले में संचालित सभी मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालयों की स्थिति की जानकारी ली।
जिले में मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालयों में 1800 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। रमन सिंह ने निरीक्षण के बाद बीजापुर में मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय में प्रयोगशाला और बाउंड्री वाल बनाने के निर्देश दिए।
dharmpath.com dharmpath