छग : रमन सिंह ने की 16 नए पुलों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के बकरिया नवापारा कला मार्ग पर एटम नदी में दो करोड़ 40 लाख रुपये, तिलसिवा सरस्वतीपुर मार्ग पर रेहंड नदी में चार करोड़ 52 लाख रुपये खोड़-जनकपुर मार्ग पर मोरेन नदी में तीन करोड़ चार लाख 75 हजार और तुलसी घंटापारा से मोहनपुर मार्ग पर गलफुल्ली नाले में एक करोड़ 36 लाख की लागत से निर्मित पुलों का भी लोकार्पण किया।

डॉ. सिंह ने करमपुर से शिवसागरपुर गौटिया पारा सड़क पर पासननदी में एक करोड़ 68 लाख रुपये, महंगई स्कूलपारा से दुर्गापुर सायबहार सड़क पर जयनारा नदी में एक करोड़ 97 लाख रुपये केदारपुर -गौटियापारा से रामेश्वरनगर-रूंडला सड़क पर लूंगा नदी में एक करोड़ 72 लाख 75 हजार और रेवटी-नरौला से त्रिकोनिया सड़क पर बड़की नदी में एक करोड़ 74 लाख रुपये तथा चंदौरा से जजावल खासपारा सड़क पर बड़कीनदी में ही एक करोड़ 51 लाख की लागत से निर्मित पुल जनता को समर्पित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493