छग : राजनांदगांव में मुठभेड़, 2 इनामी नक्सली ढेर

आईजी जी.पी. सिंह ने कहा, “नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार जवानों ने सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डीआरजी राजनांदगांव, थाना गातापार आईटीबीपी और मप्र की हॉक फोर्स की ओर से संयुक्त रूप से सर्चिग अभियान चलाया गया था। इसी अभियान के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो नक्सलियों का मार गिराया।”

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों में गढ़चिरौली निवासी विनोद और दक्षिण बस्तर निवासी सागर शामिल है। विनोद प्लाटून नंबर 55 का डिप्टी कमांडर बताया जा रहा है, जिसके ऊपर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं दूसरा नक्सली सागर पर पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम रखा था। पुलिस ने मारे गए दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। साथ ही इनके पास से पुलिस को 2 हथियार सहित अन्य सामग्री भी मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493