छग : राजनांदगांव में सात सड़कों का भूमिपूजन व शिलान्यास (फोटो सहित)

रायपुर, 24 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बुधवार को राजनांदगांव जिले में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में 468.73 करोड़ रुपए की लागत की सात सड़कों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इन सड़कों की लंबाई लगभग 159 किलोमीटर है।

सिंह ने खैरागढ़ विकास खंड के ग्राम ठेलकाडीह में आयोजित कार्यक्रम में 174 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत की लगभग 55 किलोमीटर लंबी तीन सड़कों का और छुरिया विकासखण्ड के ग्राम बम्हनीचाराभाटा में 294.38 करोड़ रुपए की लागत की 104 किलोमीटर लंबी चार सड़कों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया। इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग और छत्तीसगढ़ सड़क विकास माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ठेलकाडीह में आयोजित समारोह में कहा कि छत्तीगसढ़ में लगभग तीस हजार करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिनका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को भी मिल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493