छग : राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने संगमा के निधन पर शोक जताया

टंडन ने कहा कि विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने देश को अपनी अमूल्य सेवाएं दी हैं। विशेषकर पूर्वोत्तर राज्यों के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने दिवंगत संगमा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रगट की है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पी.ए. संगमा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने यहां शुक्रवार को जारी शोक संदेश में कहा है कि संगमा कर्मठ राजनेता, कुशल प्रशासक और संसदीय विषयों के विद्वान चिंतक थे। उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में, केंद्रीय मंत्री के रूप में और देश के लोकसभा अध्यक्ष के रूप में जनता को अपनी यादगार सेवाएं दीं।

डॉ. रमन सिंह ने संगमा के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि संगमा का शुक्रवार को नई दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493