रायपुर, 28 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने छाया वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान में वे कांग्रेस की धमतरी जिला प्रभारी हैं।
छाया वर्मा को 2014 में राजधानी से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया था, लेकिन एन मौके पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल दिया था। वे जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कुछ महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुकी हैं। कांग्रेस ने उन्हें धरसीवा से विधानसभा का टिकट दिया था लेकिन वे हार गई थी।
बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की गुड लिस्ट में होने और ओबीसी पक्ष के कारण उनके नाम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तवज्जो दी है।
dharmpath.com dharmpath