छग : रायगढ़ में भालू के हमले से युवक घायल

रायगढ़, 19 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह 7 बजे धरमजयगढ़ कालोनी में भालू ने एक युवक दुलाल मंडल को घायल कर दिया।

जानकारी मिली है कि दुलाल खड़गांव के मांड नदी मे मछली पकड़ने गया था, तभी अचानक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने उसके दाहिने हाथ की अंगुली को पूरा काट दिया। मौके पर पहुंचे दो लोगों ने किसी तरह आग जलाकर भालू को भगाया।

दुलाल मंडल का फिलहाल सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493