छग : रायपुर में 533.92 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे रमन

राज्य के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि राजधानी रायपुर के अब तक के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब मुख्यमंत्री के हाथों लगभग 534 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन होने जा रहा है।

मूणत ने कहा, “इन निर्माण कार्यों में रायपुर पंडरी नैरो गेज रेलवे लाईन के स्थान पर 313 करोड़ रुपये की लागत से फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। शास्त्री चौक पर 49 करोड़ रुपये की राशि से स्काई वॉक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा केनाल लिंकिंग रोड पर कमल विहार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर 25 करोड़ 38 लाख रुपये के फ्लाईओवर, डीआरएम ऑफिस के समीप लेवल क्रॉसिंग पर 28 करोड़ 11 लाख रुपये से रेलवे अंडर ब्रिज और उरकुरा सरोना रेलमार्ग के गोंदवारा गेट पर 20 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “इसी तरह भाठागांव चौक पर 23 करोड़ 89 लाख रुपये से ओवर पास का निर्माण और राजेन्द्र नगर के समीप 24 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से ओवर पास का निर्माण होगा। शहीद स्मारक भवन रायपुर में 8 करोड़ 84 लाख रुपये से मरम्मत एवं एयरकंडिशनिंग कार्य किया जाएगा। सिटी कोतवाली से टिकरापारा पचपेड़ी नाका चौक तक 16 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि से मार्ग का उन्नयन किया जाएगा। इन कार्यों में राजधानी स्थित रिंग रोड के कुशालपुर चौक पर 22 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से ओवर पास का निर्माण भी शामिल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493