रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल और कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम का समापन केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू 26 मई को रायपुर में करेंगे।
दुबे ने कहा, “यह तीन दिवसीय कार्यक्रम रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में अन्य राज्यों से आई कंपनियों के साथ शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में कार्ययोजना बनाकर एमओयू किया जाएगा।”
कार्यक्रम के दौरान इस्पात और खनन राज्यमंत्री विष्णु देव साय क्रमश: दूसरे और तीसरे दिन सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में शिखर सम्मेलन का आयोजन चार प्रमुख विषयों स्मार्ट प्रशासन, स्मार्ट गतिशीलता, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट पर्यावरण पर किया जाएगा।
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक एवं रायपुर नगर निगम के आयुक्त रजत बंसल ने कहा, “इस सम्मेलन में देशभर से तकनीकी और बुनियादी ढांचे के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो स्मार्ट सिटी निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। इस कार्यक्रम के मदद से उन शहरों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी, जो स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर है। इससे उन शहरों में जाकर वहां हुए कार्यो का अध्ययन किया जा सकेगा। उसी के अनुरुप रायपुर को भी स्मार्ट बनाने की कार्यवाही की जाएगी।”
बंसल ने कहा, “रायपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 36 परियोजनाएं शुरू की गई हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड शहर के लिए सौंदर्यीकरण की चल रही परियोजनाओं पर चर्चा किया जाएगा। इसके लिए कई सार्वजनिक और निजी क्षेत्रीय कंपनियां रायपुर को स्मार्ट सिटी में बदलने में अपनी योजनाओं और रणनीतियों का प्रस्तुतिकरण देंगे। 50 से अधिक निजी कंपनियों के अधिकारियों ने रायपुर को एक स्मार्ट सिटी बनाने में उनके सुझाव दिए हैं।”
छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारियों के अलावा, केंद्र सरकार के अधिकारियों, अन्य राज्य अधिकारी, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां भी शिखर बैठक में भाग लेंगी। भारत में स्मार्ट शहरों के क्षेत्र में काम करने वाले शीर्ष निजी उद्यमियों, नीति निर्माताओं और अन्य संबंधित हितधारक स्मार्ट शहरों के विभिन्न पहलुओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर तीन दिवसीय चर्चा में भाग लेंगे।
इसके अलावा, शिखर सम्मेलन में रायपुर नगर निगम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath