छग : राहुल 22 अक्टूबर को किसानों को संबोधित करेंगे (फोटो सहित)

रायपुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस/वीएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 22 अक्टूबर को यहां किसानों की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दी है।

राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बघेल ने बताया कि राहुल के छत्तीसगढ़ आने के कार्यक्रम की सूचना सोमवार को राज्य कांग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुनिया ने फोन पर दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के आगमन के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भूपेश ने बताया कि राहुल गांधी 22 अक्टूबर को सुबह रायपुर पहुंचेंगे, और उसके बाद वह विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे। वह किसानों की एक विशाला सभा को संबोधित करेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493