सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, रविन्द्र चौबे, अजीत जोगी, अरुण वोरा, अमरजीत भगत, दलेश्वर सिंह, सौरभ सिंह और केशव चंद्रा ने दिवंगतों के साथ अपने संस्मरण सुनाए।
दिवंगतों में लोकसभा के पूर्व सदस्य मोहन लाल, अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व मंत्री प्रभुनारायण त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य शिवराज सिंह उसारे, अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य रामेश्वर कोसरिया शामिल हैं।
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अपनी ओर से सदन में श्रद्धांजलि देने वालों में श्यामलाल चतुर्वेदी का नाम जोड़ा।
श्रद्धांजलि के बाद सदन में काफी हंगामा हुआ। विपक्ष ने कर्जमाफी पर हंगामा किया। सदन में पहले राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की मांग की गई। अनुदान मांगों पर चर्चा बाद में कराने की मांग की गई।
dharmpath.com dharmpath