रायपुर के खारुन नदी के तट पर स्थित महादेव घाट में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि रायपुर के महादेव घाट से जल लेकर शिवभक्त राजिम के कुलेश्वर महादेव में जलाभिषेक करने पैदल यात्रा भी कर रहे हैं। शिव भक्त रायपुर और राजिम से सोमनाथ तक भी खारुन नदी से जल लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं।
ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक, सोमवार से ही सावन माह की शुरुआत हो गई है और समापन भी सोमवार को ही होगा, जो काफी शुभ है। ज्योतिषाचार्य आनंद तिवारी ने बताया कि सावन की शुरुआत 10 जुलाई से हुई और 7 अगस्त को रक्षाबंधन यानी सावन की पूर्णिमा है। उन्होंने कहा कि ऐसा संयोग सावन महीने में 50 साल बाद बना है।
उन्होंने कहा कि सोमवार के दिन महादेव की आराधना से शिव और शक्ति दोनों प्रसन्न होते हैं। इनकी कृपा से दैविक, दैहिक और भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। वह हालांकि यह नहीं बता सके कि इतना भरोसे के साथ यह बात बताने का उनके पास आधार क्या है।
dharmpath.com dharmpath