छग : शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे, मुख्यमंत्री सहित 4 मंत्रियों को बढ़त

मतगणना के शुरुआती दो घंटे के रुझान कांग्रेस के पक्ष में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने 90 सीटों में से 56 पर बढ़त बनाई है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा 27 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रही है।

राजनांदगांव से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, रायपुर दक्षिण से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भिलाई से मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डे, कुरुद से मंत्री अजय चंद्राकर और बैकुंठपुर से भैयालाल रजवाड़े आगे चल रहे हैं।

लोकनिर्माण मंत्री राजेश मूणत रायपुर पश्चिम विधानसभा और मंत्री दयालदास बघेल नवागढ़ विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टी.एस सिंह देव ने बढ़त बनाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजीत जोगी मरवाही विधानसभा से आगे चल रहे हैं।

खरसिया विधानसभा से कांग्रेस के उमेश पटेल आगे चल रहे हैं। उमेश के खिलाफ भाजपा ने रायपुर कलेक्टर ओमप्रकाश चौधरी को उतारा था। उमेश पटेल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार पटेल के बेटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493