रायपुर, 20 अप्रैल (आईएएनएस/वीएनएस)। गर्मियों के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं का सीजन शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत 17 अप्रैल को हुए पीपीटी से हुई। वहीं आने वाले दिनों में सात मुख्य प्रवेश परीक्षाएं होंगी।
रायपुर, 20 अप्रैल (आईएएनएस/वीएनएस)। गर्मियों के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं का सीजन शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत 17 अप्रैल को हुए पीपीटी से हुई। वहीं आने वाले दिनों में सात मुख्य प्रवेश परीक्षाएं होंगी।
इसमें पीईटी, बीएएमएस, पीएटी, पीपीएचटी, बीएड, डीएड और पीएमटी की परीक्षा होगी। गौरतलब है कि पिछले साल जून में पीएमटी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इससे पीएमटी के नतीजों में देरी और सीटों के आवंटन में होने वाली परेशानी को देखते हुए इस बार पीएमटी मई में करने का निर्णय लिया गया है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) इस बार सभी प्रवेश परीक्षाएं मई अंत तक ही आयोजित कर लेगा। इसके तहत पीईटी (इंजीनियरिंग, डेयरी-टेक्नॉलॉजी, एग्रीकल्चर टेक्नॉलॉजी) की प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल (रविवार), बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएनवायएस 24 अप्रैल (रविवार), प्रीएमसी, 24 अप्रैल (रविवार), पीएटी 5 मई (गुरुवार), पीपीएचटी 5 मई (गुरुवार), प्री.बीएड 12 मई (गुरुवार), प्री.डीएड 12 मई (गुरुवार) और पीएमटी 26 मई 2016 (गुरुवार) को आयोजित की जाएंगी।
इन सभी प्रवेश परीक्षाओं परीक्षार्थियों को डेढ़ घंटे पहले आने की हिदायत दी गई है। साथ ही मूल प्रवेश पत्र और पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य होगा। व्यापमं की परीक्षाओं में कई बार ऐसा देखा गया है कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश को लेकर काफी हंगामा करते हैं। लिहाजा व्यापमं ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र व पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
व्यापमं नियंत्रक प्रदीप चौबे ने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि परीक्षार्थी आवेदन पत्र भरते समय नियम-शर्तो को ठीक से पढ़ें।
dharmpath.com dharmpath