ठेकेदार के मुताबिक, मुंशी विरन्ना और मजूदर किस्टाराम निवासी वीर स्वामी का किस्टारम थाने से एक किलोमीटर आगे से अपहरण कर लिया गया। ठेकेदार ने किस्टारम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब तक इन लोगों का कोई खबर नहीं है। ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य रोक दिया है।
सुकमा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बुधवार को बताया, “ठेकेदार से इस संबंध में जानकारी मिली है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि नक्सलियों ने ही अपहरण किया है। पुलिस को अभी तक अपहरण के संबंध में कोई पर्चा बरामद नहीं हुआ है।”
उन्होंने कहा, “लापता हुए दोनों व्यक्ति किस्टाराम क्षेत्र से काफी आगे निकल गए थे। आगे गांव में नक्सली दल के जनमिलिशिया सदस्य भी रहते हैं, किसी नए व्यक्ति को देखकर उन्हें वहीं रख लेते हैं। लिहाजा अभी ये नहीं कहा जा सकता कि अपहरण हुआ है। पुलिस मामले की जांच व लापता हुए दोनों व्यक्ति की तलाश कर रही है।”
dharmpath.com dharmpath