छग : सड़क हादसे में 2 की मौत, 1 गंभीर

हादसे के बाद जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो शव घटनास्थल से 20 फीट दूर मिला।

ट्रेनी डीएसपी कर्ण कुमार उइके के मुताबिक, घटना रात दो से ढाई बजे के बीच की है। किसी ने हादसा देखा नहीं। हादसे की जानकारी तब हुई जब पेट्रोलिंग पार्टी को रोड किनारे चकनाचूर हो चुकी एक्टिवा मिली। हाईवे से 20 फीट दूर दो युवकों का शव और एक युवक घायल अवस्था में मिला।

मृतकों की पहचान टिकरापारा धमतरी निवासी पन्नालाल निषाद (28), बबलू ईसाई (23) के तौर पर हुई है। घायल मोनू ईसाई (24) को मसीही अस्पातल में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक रात को कहां गए थे, ये घरवाले भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493