कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और शैली पर निगाह रखने पालिका के अधिकारियों ने कर्मियों की साइकिल में ही सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। फिलहाल प्रायोगिक तौर पर शुरू हुई इस पहल से नगर की सफाई में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है। साथ ही साइकिल पर सीसीटीवी लग जाने से कर्मियों में निगरानी का भय भी बरकरार रहेगा।
साइकिल की सवारी से शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने की पहल को कई पार्षदों ने सार्थक बताया है। साथ ही कम खर्च मे किए जा रहे इस प्रयोग को लगातार चलाए जाने की मांग भी की है। अभी एक कर्मचारी धनीराम के सायकल में सीसीटीवी कैमरा एक बॉक्स में फिट कर लगाया है। चिप लगा हुआ यह बॉक्स बैटरी से चलता है। साइकिल पर चलते-चलते ही कैमरा वार्डो में कचरों की वीडियोग्राफी कर लेता है। इसके बाद सफाई का वीडियो बनाकर अधिकारियों को दिखाया जाता है।
जांजगीर-नैला नगर पालिका सीएमओ दिनेश कोसरिया के मुताबिक, साइकिल पर सीसीटीवी लगे होने से शहर में फैली गंदगी का अंदाजा लग जाता है। इसके बाद उस कचरे की सफाई के लिए कर्मचारियों को भेज कर वहां सफाई की जाती है। इस प्रयास से कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी नजर रखी जाती है।
dharmpath.com dharmpath