मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में लगभग डेढ़ महीने पहले विगत 15 फरवरी को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इसके गठन का निर्णय लिया गया था। कैबिनेट के निर्णय के परिपालन में गठित अध्ययन दल में वाणिज्यिक-कर (आबकारी) विभाग के सचिव अशोक अग्रवाल अध्यक्ष बनाए गए हैं।
अध्ययन दल में बस्तर के लोकसभा सांसद दिनेश कश्यप, जांजगीर-चांपा की लोकसभा सांसद कमला देवी पाटले, विधायक कबीरधाम अशोक साहू, विधायक कुनकुरी रोहित कुमार साय, पद्मश्री सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता फुलबासन बाई, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विभा राव, चार्टर्ड एकाउंटेंट दीपक बत्रा, रायपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉ. शशांक गुप्ता, एम.डी. (मेडिसीन) और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
वाणिज्यिक-कर (आबकारी) विभाग के विशेष सचिव ए.पी. त्रिपाठी इस अध्ययन दल के सदस्य सचिव होंगे। अध्ययन दल पूर्ण शराबबंदी वाले गुजरात और बिहार राज्यों के साथ-साथ तमिलनाडु, केरल और दिल्ली तथा आदिवासी बहुल झारखंड राज्य का भी दौरा करेगा, जहां सार्वजनिक उपक्रमों के जरिए शराब दुकानों का संचालन किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath