छग : सीआरपीएफ शिविर उड़ाने की साजिश नाकाम

दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि नक्सलियों ने अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग के कोंडापारा में तैनात सीआरपीएफ-231 बटालियन शिविर के पीछे बम लगा रखे थे। रोड ओपनिंग पार्टी ने सचिर्ंग के दौरान वायर देख उसका पीछा किया तो मौके से दो 10-10 किलोग्राम के आईईडी बम और एक पाइप बम मिला, जिनके तार आपस में जुड़े हुए थे।

सीआरपीएफ-231 बटालियन के कमांडेंट एस. शेखावत ने बताया कि नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले अरनपुर-जगरगुंडा की 18 किलोमीटर सड़क अब तक नक्सलियों के कब्जे में थी। पुलिस इन दिनों बारूद के ढेर का मलबा हटवाकर सड़क निर्माण का कार्य करवा रही है। करीब 6 किलोमीटर सड़क बन चुकी है और इस दौरान करीब 120 बम अब तक बरामद किए जा चुके हैं।

सीआरपीएफ कमांडेंट ने कहा कि नक्सली इस सड़क को बनने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन फोर्स की चौकसी से कोई अनहोनी अब तक नहीं हो पाई है। जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बम नष्ट करने वाले बीडीएस के तीन जवानों को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493