छग : सीसीटीवी में दिखा तुलसी होटल में आग लगाने वाला (फाइल फोटो)

रहमानिया चौक बाबूलाल टाकीज के पीछे बंजारी माता मंदिर रोड स्थित होटल तुलसी में रात 2 बजकर 54 मिनट में एक अज्ञात शख्श ने हाथ में थर्माकोल और कागज इकट्ठा किया और साथ में लाए ज्वलनशील पदार्थ से आग लगा दिया और उसे तब तक देखता रहा जब तक आग पूरी तरह कमरे में प्रवेश नहीं कर गई। यह मामला होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फुटेज मिल गया है, हम इसकी जांच करवा रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज को होटल मालिक के परिजनों ने मीडिया को उपलब्ध कराया है। होटल तुलसी में लगी आग को लेकर अब तक पुलिस और अन्य सभी यही अनुमान लगा रहे थे कि आग शार्ट स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट से लगी है। सीसीटीवी फुटेज ने इस हादसे का खुलासा कर दिया कि यह हादसा नहीं बल्कि सामूहिक हत्या का षड्यंत्र है।

होटल तुलसी के मालिक की बहन ने बताया कि पिछले 26 साल से मामला कोर्ट में चल रहा था, जिसके चलते इस घटना के पीछे सुनियोजित षड्यंत्र साफ नजर आ रहा है। पुलिस को अब तक यह फुटेज नहीं मिल पाया था। यह पुलिस की सबसे बड़ी चूक मानी जा रही है। जो जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही थी।

होटल मालिक की बहन ने जारी बयान में कहा कि मेरे भाई के साथ साजिश हुई है, मेरे भाई को पुलिस ने 10 दिनों से जेल में बंद कर रखा है, तथ्य को जाने बिना ही पुलिस मेरे भाई के साथ आरोपी जैसा व्यवहार कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493